बिजनेस
Realme 5s स्मार्टफोन 20 नवंबर को भारत में होगी लॉन्च
भारतीय मोबाइल मार्केट में एक नए मेंबर का आगमन हो रहा है. 20 नवंबर को इस फोन की लांचिंग भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कर दी जाएगी। Realme 5s स्मार्टफोन को कंपनी 20 नवंबर को भारत में लॉन्च करेगी. इसके बारे में कंपनी द्वारा लगातार प्रचार किया जा रहा है।
Realme 5s के बारे में Flipkart पर लगातार विज्ञापन देकर कंपनी इस स्मार्टफोन के बारे में माहौल बना रही है. फोन वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच से लैस होगा. Realme 5s, 5,000mAh की बैटरी के साथ उपलब्ध होगा.
सबसे बड़ी बात ये है कि 20 नवंबर को ही कंपनी X2 Pro स्मार्टफोन भी लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि रियलमी देश में वन प्लस 7T से टक्कर लेने के लिए X2 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। अब देखना है कि चाइनीज कंपनी देश के मोबाइल यूजर्स को अपने प्राडक्ट से कितना लुभा पाती है।

