मनोरंजन

रामायण के सवाल पर अटकी सोनाक्षी ने अपने ट्रोलर्स को दिया ऐसा जवाब

केबीसी 11 में रामायण से जुड़े प्रश्न का गलत उत्तर देने के बाद ट्रोल हुई ही सोनाक्षी सिन्हा ने अब ट्विटर पर सफाई दी हैl उन्होंने ट्रोलर्स को लिखा है, ‘प्यारे जागे हुए ट्रोलर्सl मुझे पाइथागोरस की थेरी, मर्चेंट ऑफ वेनिस, पीरियोडिक टेबल, मुगल डायनेस्टी की क्रोनोलॉजी और क्या-क्या याद नहींl वह भी याद नहीं, अगर आपके पास कोई काम नहीं है और इतना टाइम ही है तो प्लीज यह सब भी बनाओ ना, आई लव मींस ?

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा से कौन बनेगा करोड़पति में पूछा गया था कि हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी उठा कर लाए थे और उन्होंने इस प्रश्न का उत्तर देने में असमर्थता जताई और इसके चलते लाइफलाइन ली थी। इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही है। वहां से उनके फोटो और वीडियो आ रहे हैंl सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों ने यह भी लिखा कि उनके पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्हा है। वहीं उनके चाचा का नाम राम, लक्ष्मण और भरत है। वहीं उनके भाइयों का नाम लव और कुश है। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा जिस बंगले में रहती है उसका नाम रामायण है। ऐसे में सभी लोग यह सोच रहे है कि जिसके घर रामायण से जुड़ी हुई इतनी सारी बातें उपलब्ध है। उसे इतनी छोटी सी बात का उत्तर नहीं आ रहा। इसके चलते सोनाक्षी सिन्हा को जमकर ट्रोल किया जा रहा हैं।

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा जल्द फिल्म दबंग 3 में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा सलमान खान की अहम भूमिका होगी। वहीं हाल ही में वह फिल्म मिशन मंगल में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, कीर्ति कुलहरी और विद्या बालन की अहम भूमिका थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया थाlसोनाक्षी के इस उत्तर का सोशल मीडिया पर क्या रिएक्शन आता हैl वह देखने लायक बात होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button