काम्या पंजाबी बिकिनी पहने बीच पर नजर आयी ऐसे, फैंस हो गए घायल
टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी इन दिनों बाॅयफ्रेंड शलभ डांग के साथ दुबई में हाॅलीडे एंजाॅय कर रही हैं। इस वेकेशन की तस्वीरें काम्या ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीर में काम्या बिकिनी में नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में 40 की काम्या अपनी टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट कर रही हैं। सामने आई इस तस्वीर में टीवी की सास पानी में पोज दे रही हैं। लुक की बात करें तो काम्या ने लाइट मेकअप से अपने इस लुक को पूरा किया थाै। बोलों की चोटी और हाथ में हैट पकड़े काम्या दिलकश अंदाज में पोज दे रही हैं। बता दें कि इससे पहले काम्या ने बाॅयफ्रेंड संग तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में काम्या ब्लैक बिकिनी में नजर आईं थीं। हालांकि तस्वीरों में उनका चेहरा दिखाई नहीं आ रहा था।

गौरतलब है कि काम्या दिल्ली के रहने वाले हेल्थकेयर बिजनेसमैन शलभ डांगको डेट कर रही हैं। काम्या ने रिलेशनशिप के बारे में इस साल सितंबर में अपने फैंस को बताया था। काम्या पंजाबी ने अपनी और शलभ की लव स्टोरी के बारे में बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान कई बातें बताई थीं। काम्या पंजाबी ने कहा था-‘मैं अगले साल शादी करूंगी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो काम्या इन दिनों कलर्स टीवी के सीरियल ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ में नजर आ रही हैं। इसमें वह प्रीति को किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा भी वह कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा विवादित शोे ‘बिग बाॅस’ के सीजन 7 में नजर आईं थीं।