मनोरंजन
टॉपलेस तस्वीर से जाह्नवी ने लुटा फैंस का दिल, वायरल हुई तस्वीर

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. उसने हाल ही में शॉन पॉल के सॉन्ग पर दोस्तों के साथ नाचते हुए का एक वीडियो पोस्ट किया था. वहीं अब जाह्नवी कपूर ने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जो तकरीबन टॉपलेस (Janhvi Kapoor Topless Photo) नजर आ रही है.
हुस्न पर फिदा फैंस
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी ये मोनोक्रोमैटिक तस्वीर शेयर की है. देर रात सामने आई इस तस्वीर में जाह्नवी को खुले बालों के साथ अपनी खूबसूरत बैक फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है. तस्वीर के बैकग्राउंड में बजने वाला गाना ‘अखियां’ इस तस्वीर को सूट कर रहा है. यह गाना पाकिस्तानी गायक और अभिनेता अली जफर के भाई डेनियल जफर उर्फ डैनी जी का है.
दोस्तों संग की जबर्दस्त मस्ती
बता दें कि हाल ही में जाह्नवी ने वायरल टेम्परेचर चैलेंज पर डांस करते हुए अपनी और दोस्तों की एक पोस्ट साझा की, जिसने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है. वह वीडियो में अपने दोस्तों के साथ सीन पॉल के टेम्परेचर गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं. जाह्नवी ने इसे कैप्शन दिया, ‘अक्सा गैंग इज बैक.’ जाह्नवी, एक शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में अजीब डांस मूव्स दिखाए थे.




