Youth Cornerमनोरंजनविशेष

बाहुबली के नाम से मशहूर एक्टर प्रभास का 23 अक्टूबर को जन्मदिन, जानिए उनके बारे में

बाहुबली’ के नाम से मशहूर एक्टर प्रभास का 23 अक्टूबर को जन्मदिन है। प्रभास इस बार अपना 40वां जन्मदिन मनाएंगे। प्रभास का पूरा नाम प्रभास राजू उप्पालापाटि है। हालांकि उन्हें प्रभास के नाम से ही जाना जाता है। हर मामले में फिल्मों में प्रभास का अंदाज देखते ही बनता है।

उनके पिता सूर्यनारायण राजू प्रोड्यूसर हैं। वहीं उनके चाचा कृष्णम राजू एक टॉलीवुड स्टार रहे हैं। प्रभास कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। वो अपना करियर होटल इंडस्ट्री में बनाना चाहते थे। ये बात खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताई थी। खाने के शौकीन प्रभास की फेवरेट डिश चिकन बिरयानी है।

उन्होंने ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ और ‘3 ईडियट्स’ 20 बार देखी है। प्रभास राजकुमार हिरानी के भी फैन हैं। जब प्रभास फिल्म ‘बाहुबली‘ की शूटिंग कर रहे थे तो उन्होंने चार साल तक कोई फिल्म साइन नहीं की थी। इसी वजह से उनके पास पैसे नहीं बचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button