झारखण्डदेश विदेश

सनकी बेटे ने अपने माता-पिता और छोटे भाई की कर दी हत्या फिर काट लिया अपना भी गला

धनबाद जिले के धनसार थाना स्थित गांधीनगर में रहने वाले एक सनकी बेटे ने अपने माता-पिता और छोटे भाई की हत्या करने के बाद वह खुद भी अपना गला काटकर जान दे दी. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी सहित कई जवान मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा ले रहे हैं।

Read Also – खौफनाक – रिसोर्ट में काट लिया प्रेमी युगल ने एक दूसरे का गला, उसके बाद होटल स्टाफ ने….

मिक्चर फैक्ट्री में काम करने वाले मुन्ना यादव अपनी पत्नी मीना देवी, बड़ा बेटा राहुल यादव और छोटा बेटा रोहित यादव के साथ एक किराए के मकान में रहते थे. बड़ा बेटा एक माह पूर्व अपने नानी घर से अपने माता-पिता के घर आया था. कल रात को परिवार वालों के साथ खाना पीना खाकर सभी एक कमरे में सोने चले गए. अहले सुबह पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की उसके दरवाजे पर नजर पड़ी और देखा कि घर से खून की धारा बाहर निकल रही है. खिड़की खोल कर उसके घर के अंदर झांका तो आंखें फटी की फटी रह गईं।

Read Also – एक ही घर तीन सगे भाइयों ने अपने ही भाई को केरोसिन डालकर जिंदा जलाया, हालत गंभीर

एक ही घर में चार लोगों का शव पड़ा हुआ था और शरीर से खून निकल रहे थे. घबराए पड़ोसी ने तुरंत धनसार थाना को फोन कर घटना की जानकारी दी और पुलिस मौके पर पहुंची. जब घर का दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि चौकी के ऊपर छोटा बेटा रोहित यादव का शव पड़ा हुआ है. पेट में चाकू लगा हुआ है और आंत बाहर आ चुकी है. चौकी के नीचे मां मीना देवी और पिता मुन्ना यादव का शव पड़ा हुआ था. दोनों के पेट में चाकू के निशान थे और शरीर से खून निकल रहा था जबकि राहुल यादव के हाथ के पास एक तेज धार चाकू थी और राहुल का गला कटा हुआ था।

Related Articles

Back to top button