छत्तीसगढ़
युवक का काट दिया गुप्तांग, अवैध सम्बन्ध का शक, युवक की हुई दर्दनाक हत्या
ज़िला मुख्यालय के समीपस्थ स्थित गाँव जकतापाला निवासी युवक नितेश साहू का शव पथरिया थाना के खैरी गाँव में बरामद हुआ है। युवक का शव जली हालत में बरामद हुआ है। हत्यारों ने मृतक का गुप्तांग भी काट दिया है।
गौरतलब है कि मृतक नितेश साहू पिछले तीन दिनों से लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज थी। पतासाजी के दौरान ही शव मिलने की जानकारी पर पुलिस पहुँची तो शव की पहचान लापता नितेश के रुप में हुई है।
बता दें कि मृतक को जिस तरह मारा गया है, वह बेहद विभत्स तरीक़ा है,पुलिस पतासाजी में जुटी है। जिस विभत्स तरीक़े से यह हत्या हुई है, उससे पुलिस को प्रकरण में आशनाई का शक है।



