छत्तीसगढ़
राजधानी के नारायणा अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
राजधानी के नारायणा अस्पताल में महिला मरीज़ की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया, परिजनों का आरोप है कि,मरीज़ के उपचार में गंभीर लापरवाही बरती गई और दवाओं का ओवरडोज़ दिया गया, जिसकी वजह से 65 वर्षीया पी सरस्वती महिला की मौत हो गई है।
बता दें कि राजधानी रायपुर के शिवानंद नगर निवासी पी सरस्वती 65 वर्ष को सीने में दर्द के चलते 11 अक्टूबर को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद वहां के डाॅक्टरों ने महिला को नारायणा अस्पताल रिफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान मरीज की अस्पताल में मौत हो गयी।
मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध और हंगामा मचाया। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल के सभी बडे़ डाॅक्टरों ने परिजनों को समझा-बुझाकर परिजनों को शव को सौंप दिया गया।






