छत्तीसगढ़

एक अफसर का दो जगह ट्रांसफर, कृषि विभाग के ट्रांसफर आर्डर में गड़बड़ी

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग में किए गए ट्रांसफर में कई प्रकार की गड़बड़ियां सामने आ रही है, लिहाजा सरकार को इसमें संशोधन जारी करना पड़ रहा है। विभाग के एक वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी का दो दिनों में दो अलग.अलग स्थानों पर ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया गया है। इसी प्रकार कई और अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश में टाइपिंग की गलतियां होने से लोग पशोपेश में हैं।

विगत 22 अगस्त को जारी तबादले की सूचि में कई अधिकारियों के तबादला आदेश में टाईपिंग की गलती पाई गई है। इनमें अधिकारियों की वर्तमान पदस्थापना लिखने में गलतियां हुई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक इस गड़बड़ी में जिन अधिकारियों के नाम शामिल हो गए हैं, उनमें महेंद्र कुमार पटेल, अशोक कुमार प्रसाद, ज्योति सिंह, मयंक वर्मा, रथिंद्र नाथ बेनर्जी, नूतन तिवारी, नारायण हालदार, प्रीति चौहान, स्वागतिका खंडुवाल, कीर्ति कुमार ठाकुर, रंजीता कुजूर, शैलेंद्र कुमार डहरिया, अजिता मिंज, बीएस परस्ते, जानकी परवार, मेघनाथ साहू के नाम हैं। इनमें से कुछ के नाम लिखने में भी गलती हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button