महिला को कॉल कर बुलाया फिर दोस्तों ने मिलकर बोलेरो गाडी में किया गैंगरेप, मामला दर्ज
मोबाइल पर कॉल कर युवक महिला को मिलने के लिए बुलाता रहा। महिला पहुंची तो बोलेरो में 5 साथियों के साथ मिलकर आरोपी ने महिला का अपहरण कर जंगल ले गया। वहां महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
बिलासपुर के हिर्री पुलिस के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय एक विवाहिता को पिछले 20 दिनों से अनजान नंबर से एक व्यक्ति कॉल कर मिलने के लिए बुला रहा था। नाम पूछने पर उसने महिला को अपना नाम मनमोहन बंजारे बताया। महिला को वह बिल्हा मुख्य मार्ग पर मिलने के लिए बुलवाया। शनिवार शाम करीब 5 बजे महिला बिल्हा मोड़ के पास पहुंचने के बाद मनमोहन को कॉल किया। इसी बीच आरोपी बोलेरो में अपने 5 साथियों के साथ पहुंचा और महिला का अपहरण कर ग्राम श्रृंगारपुर के जंगल में ले गया। वहां महिला के साथ मनमोहन ने दुष्कर्म किया।

इसी बीच महिला के शोर मचाने पर राहगीर राजेश डहरिया वहां रूका। राजेश को देखकर आरोपी बोलेरो से भाग निकले। महिला ने अपने भांजे को मोबाइल पर कॉल कर बुलवाया। देर रात महिला भांजे व राजेश डहरिया के साथ थाना पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 365, 376, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।