घरवालों ने रचाई बिग लगाकर गंजी पुत्री की शादी, दुल्हन के सिर पर नहीं थे बाल जब सामने आया सच तो..

गोरखपुर। महिला के सिर पर बाल नहीं थे। घरवालों ने बिग पहनाकर 15 दिन पहले उसकी शादी कर दी। ससुराल में सब कुछ ठीकठाक चल रहा था। इस बीच अचानक उसके सिर से बिग गिर गया। सिर पर बाल न देखकर ससुराल के लोग सकते में आ गए। उसी दिन उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता की मां ने पीपीगंज थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस फिलहाल बातचीत से मसले को सुलझाने की कोशिश कर रही है।
वही परिजन की नजर बिग पर और फिर बहू के सिर पर गई तो सभी सकते में आ गए। उसके सिर पर एक भी बाल नहीं थे। दूसरे दिन ससुराल वालों ने बहू के मायके वालों पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता की मां ने थाने पहुंचकर इस संबंध में तहरीर दी।
बता दें की दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया। पुलिस वाले समझा-बुझाकर उनके बीच समझौता कराने का प्रयास कर रहे पीपीगंज थानेदार सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि ससुराल वालों ने किसी निर्णय पर पहुंचने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। दोनों पक्षों को एक सप्ताह बाद थाने पर बुलाया गया है। सुलह हो गया तो ठीक, नहीं तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।




