छत्तीसगढ़

बिलासपुर में सरेआम इंजीनियरिंग छात्र पर चलाई गोली, हालत गंभीर

छग के बिलासपुर शहर में बीती रात इंजीनियरिंग छात्र पर फायरिंग की खबर आई है। मिली जानकारी के मुताबिक कल रात में शहर के सिविल लाइन इलाके में यह घटना हुई है। दो नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने इंजीनियरिंग छात्र विश्वजीत पर गोली चला दी। विश्वजीत के सीने में गोली लगी है। वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि बिलसौर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अल्का एवेन्यू में यह वारदात हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फ़ौरन हरकत में आ गयी थी। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल में तत्काल जुट गए थे। सरेआम गोलीबारी की घटना से आसपास के इलाके में सनसनी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button