छत्तीसगढ़जरा हटके

स्टेज में शो के दौरान हुई सपना के साथ बदसलूकी, इस हरकत का सपना ने दिया जवाब……

हरियाणवी सिंगर और डांसर संपना चौधरी के हरियाणवी गानों का हर कोई दिवाना है। सपना चौधरी जिन गानों की वजह से सबसे ज्यादा फेमस है उन गानों का और उनके डांस का देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी लोग सुनना पसंद करते हैं। लोग उनके डांस के इतने दिवाने हैं कि सोशल मीडिया पर उनके पुराने गाने भी वायरल हो जाते हैं। लेकिन अपने फैंस के चलते कई बार सपना को उनकी बदतमीजी का भी सामना करना पड़ा है। चाहकर भी सपना उन्हें कुछ बोल नहीं पाती हैं। ऐसा ही उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बार-बार सपना को परेशान करने के लिए स्टेज पर चढ़ता हुआ नज़र आ रहा है।

वीडियो में आप देख सकती है सपना अपनी पर्फोर्मेंस दे रही है और ये शख्स बार-बार उनके पास आने की कोशिश कर रहा है। सपना का चेहरा साफ बता रहा है कि उन्हें ये बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा रहा है। वीडियो में सपना चौधरी स्टेज पर लाल ड्रेस में हरियाणवी सॉन्ग ‘तेरे मुंह पर सूट करेगा बैरण ढाटा मारना’ पर पर परफॉर्म कर रही हैं। परफॉर्मेंस के दौरान ही एक लड़का सपना चौधरी के बिलकुल करीब आ जाता है और उनके सिर पर नोट रखकर उनसे साथ गलत तरह से चिपकने की कोशिश करता है। इसी बीच सपना अचानक सतर्क हो जाती हैं और घूरकर उस लड़के की तरफ देखने लगती हैं ।

जिस वक्त वो लड़का बदतमीजी करता है तभी ऑडियंस में बैठे बड़े बुजुर्ग हंसते और मोबाइल पर वीडियो बनाते देखे जा सकते हैं जिस पर सपना भड़कती भी हैं । हालांकि इस शख्स के अलावा भी सपना चौधरी जब स्टेज पर डांस परफॉर्म कर रहे होती थीं तो गांव के कुछ दिलफेंक-बदतमीज लड़के उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करते थे।

बता दें – अब सपना डांस पर्फोमेंस नहीं करती है। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद सपना की ज़िंदगी काफी हद तक बदल चुकी है। शो से बाहर आने के बाद सपना को फिल्मों में गाने मिले और उन्होंने वीडियो सॉग में भी काम किया। सपना आज अपने पति और बेटे के साथ एक अच्छा जीवन जी रही हैं।

Related Articles

Back to top button