‘क्या रेणुका को मांदर बजाकर नचाने की बात करने वाले छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री प्रियंका गांधी को नचाएंगे?- केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के शुरु होने से पहले केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के बयान के बाद छत्तीसगढ़ में सियासत गरमाई हुई है। छग से मोदी सरकार में मंत्री ने आदिवासी महोत्सव के शुभारंभ से ठीक पहले एक ट्वीट कर छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के उपर तंज कसा है।
उन्होंने एक निजी चैनल के वीडियो को ट्वीट के करके संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत से पूछा है कि – ‘क्या रेणुका को मांदर बजाकर नचाने की बात करने वाले छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री प्रियंका गांधी को नचाएंगे?
केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के इस बयान से सियासत गरमा गई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले छग के संस्कृति मंत्री ने मांदर बजाकर रेणुका सिंह को नचाने की बात कही थी। आदिवासी महोत्सव में रेणुका सिंह को नहीं बुलाने के सवाल के जवाब में अमरजीत भगत ने कहा था रेणुका को बुलाएंगे भी और मांदर की थाप में नचाएंगे।
छत्तीसगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव अब अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का रूप ले लिया है।
तीन दिवसीय इस नृत्य महोत्सव में देश के 25 राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के साथ ही 6 देशों के लगभग 1350 से अधिक प्रतिभागी अपनी जनजातीय कला संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। इस महोत्सव में 39 जनजातीय प्रतिभागी दल 4 विभिन्न विधाओं में 43 से अधिक नृत्य शैलियों का प्रदर्शन करेंगे।