रायपुर पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप, चक्कर काट रहा पीड़ित
रायपुर पुलिस का आरोपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक अक्टूबर के आखरी हफ्ते में पंडरी क्षेत्र में एक इंटीरियर डेकोरेटर के ऑफिस में दो बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की थी।
मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने उसके ऑफिस से नकदी समेत कई सामन भी चुरा ले गए थे, इस मामले की शिकायत पर आरोपियों को पकड़ कर सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया गया था। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाए आरोपियों को छोड़ दिया। इसके बाद से प्रार्थी लगातार थाने का चक्कर काट रहा है। और पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है।
आलम यह है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित को धमकी भी लगातार दे रहे हैं। आरोपियों ने फोन पर पीड़ित को धमकाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस मामले की सूचना पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को भी दी गई है। अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तारी की जाएगी।




