छत्तीसगढ़

रायपुर में झांकियों का जबरदस्त प्रदर्शन, मुख्यमंत्री भुपेश ने किया स्वागत

राजधानी रायपुर में आज की रात सारा शहर झांकियो रौशनी से जगमगा उठा। शहर में हर तरफ झांकियो का उत्साह नजर आया। क्या बुजुर्ग क्या बच्चे सभी में उत्साह का जोश अल सुबह तक बरकरार रहा।

सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज देर रात रायपुर के जयस्तंभ चौक में गणपति विसर्जन झांकियो का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

विधायक विकास उपाध्याय और रायपुर नगर निगम के महापौर प्रमोद दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button