इसने पोस्ट किये छग महिला कांग्रेस के ग्रुप पर अश्लील वीडियो, बता रहा खुद को निर्दोष
बीते दिनों कांग्रेस के सेवादल ग्रुप में अश्लील वीडियो का मामला सामने आया था, इसके बाद अब राजनांदगांव से संचालित सचिव छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने का मामला प्रकाश में आया है। अश्लील वीडियो संज्ञान में आते ही इस व्हाट्सएप ग्रुप को बंद कर दिया गया है। पर मामले ने तूल पकड़ लिया है।
बता दें कि सचिव छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के नाम से सोशल मीडिया पर संचालित व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने का मामला सामने आया है। इस व्हाट्सएप ग्रुप में बीते बुधवार की रात ग्रुप में जुड़े इवनवेल सिंह के मोबाइल से दो अश्लील वीडियो डाला गया जिसके बाद ग्रुप एडमिन चंद्रकला देवांगन के संज्ञान में आने पर इस व्हाट्सएप ग्रुप को बंद कर दिया गया। मामले में पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई हेतु पत्र भी सौंपा गया है।
बताया जा रहा है कि रात तकरीबन 11.30 पर पोस्ट किये गए इस दो अश्लील वीडियो के मामले में इवनवेल सिंह का कहना है कि उसका मोबाइल रात में चोरी हो गया था जिसकी रिपोर्ट उसने सुबह बसंतपुर पुलिस थाने में दर्ज कराई है। कथित आरोपी इमनवेल सिंह के जिस मोबाइल नंबर से अश्लील वीडियो डाला गया है वह कई अन्य व्हाट्सएप ग्रुपों में भी जुड़ा हुआ है बावजूद इसके केवल महिला कांग्रेस के ग्रुप में ही इस तरह का अश्लील वीडियो पोस्ट होना इरादतन पोस्ट किया जाना मालुम पड़ता है।
मानव अधिकार नामक संस्था का प्रदेश और जिला अध्यक्ष
महिला कांग्रेस के ग्रुप में जिस व्यक्ति के मोबाइल से अश्लील वीडियो पोस्ट हुवा है वह पूर्व में मानव अधिकार नामक संस्था का प्रदेश और जिला अध्यक्ष भी रह चुका है। मामला पुलिस तक पहुंचने पर इस मामले में पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
मुख्यमंत्री भी ग्रुप में
गौरतलब है कि सचिव छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के इस व्हाट्सएप ग्रुप में मुख्यमंत्री से लेकर महिला विधायक, पुरूष विधायक, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सहित कई बड़े नामचीन लोग जुड़े हैं। महिला कांग्रेस का ग्रुप होने की वजह से इस ग्रुप में महिलाओं की संख्या अधिक है। अश्लील वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किये जाने से सभी लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।