छत्तीसगढ़

धमतरी, कोरबा और राजनांदगांव नगर पालिक निगम की सीट ओबीसी आरक्षित, यहां जानिये पूरी सूचि

धमतरी, कोरबा और राजनांदगांव नगर पालिक निगम की सीट ओबीसी के लिए आरक्षित कर दिया गया है। राजनांदगांव को ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है साथ ही रायपुर , बिलासपुर, भिलाई, दुर्ग को अनारक्षित घोषित किया गया है। जगदलपुर को अनारक्षित महिला घोषित किया गया है।

बता दें कि पहले धमतरी और कोरबा 2014 में महिला के लिए आरक्षित थे।

देखिये लिस्ट –

  1. भिलाई चरौदा (अनुसूचित जाति)
  2. रायगढ़ (अनुसूचित जाति महिला)
  3. अंबिकापुर (अनुसूचित जनजाति)
  4. धमतरी (अन्य पिछड़ा वर्ग)
  5. राजनांदगाँव (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला)
  6. कोरबा (अन्य पिछड़ा वर्ग)
  7. रायपुर (अनारक्षित)
  8. जगदलपुर (अनारक्षित महिला)
  9. बिलासपुर (अनारक्षित)
  10. भिलाई (अनारक्षित)
  11. चिरमिरी (अनारक्षित महिला)
  12. दुर्ग (अनारक्षित)
  13. बिरगॉव -सामान्य

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button