छत्तीसगढ़
निकाय चुनाव घमासान – मंत्री जयसिंग ने किया 11 गावों में 67 वार्डों का ताबड़तोड़ दौरा
नगरीय निकाय चुनाव के लिए सियासी घमासान और प्रचार अभियान जोरों पर है। इसी कड़ी में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एक दिन में 11 जनसभाओं को संबोधित किया।
बता दें कि मतदान में सिर्फ 05 दिन शेष रह गए हैं। एक ओर प्रत्येक प्रत्याशी ताबड़तोड़ प्रचार और रैली निकाल रहे हैं। गली-मोहल्ले, हाट-बाजार व घर-घर जाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने निगम के सभी 67 वार्डों में दौरा कर जनसभाओं को संबोधित करने का निर्णय लिया है।
कल मंत्री जयसिंघ ने वार्ड क्र. 1, 7, 8, 9, 10, 13, 14, 15, 16, 22, 24 एवं 30 में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित किया। इन स्थानों पर कांग्रेस संगठन के पार्षद प्रत्याशी, वार्ड प्रभारी, वार्डवासी, कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येन्द्र वासन एवं संतसेवक गुप्ता उपस्थित थे।