भाजपा के कई बड़े नेता हारे, 10 में से 3 में कांग्रेस को बहुमत, जानिये छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के परिणाम यहां
राजधानी में नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी के कद्दावर नेता उलटफेर के शिकार हो गए. पार्टी में महापौर के कई दावेदार चुनाव हार गए. महाऋषि वाल्मिकी वार्ड से बीजेपी उम्मीदवार राजीव अग्रवाल और तात्यापारा वार्ड से निगम सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा चुनाव हार गए. जानकारी के मुताबिक, राजीव अग्रवाल का मुकाबला काफी नजदीकी रहा. वे 19 वोटों से चुनाव हार गए हैं।
छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में से अम्बिकापुर, जगदलपुर, चिरमिरी में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है. साथ ही कांग्रेस को बिलासपुर, रायगढ़ और दुर्ग में बहुमत के आंकड़े को छूने के लिए 1-1 पार्षद चाहिए.
वहीं कांग्रेस को बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए राजनांदगांव में 4 पार्षद, धमतरी में 3 पार्षद, रायपुर में 2 पार्षद चाहिए. कोरबा एक ऐसा जगह है जहां बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए जहां भाजपा को 3 पार्षद चाहिए. वही कांग्रेस को 9 पार्षद चाहिए।
निकाय चुनाव में पार्टी वार सीटों की संख्या-
राजनांदगांव नगर निगम कांग्रेस 22, बीजेपी 21, अन्य 8, कुल पार्षदों की संख्या 51
जगदलपुर नगर निगम कॉन्ग्रेस 28, बीजेपी 19, अन्य एक, कुल पदों की संख्या 48बिलासपुर नगर निगम कांग्रेस पार्टी 35, बीजेपी 30, अन्य 5, कुल पार्षदों की संख्या 70
रायगढ़ नगर निगम कांग्रेश 24, बीजेपी 19, अन्य 5, कुल पार्षदों की संख्या 48
अंबिकापुर नगर निगम कांग्रेस 27, बीजेपी 20, अन्य एक, कुल पार्षदों की संख्या 48
चिरमिरी नगर निगम कांग्रेस 23, भाजपा 13, अन्य 3, कुल पार्षदों की संख्या 39
दुर्ग नगर निगम कांग्रेस 30, बीजेपी 16, अन्य 14, कुल पार्षदों की संख्या 60
कोरबा नगर निगम कांग्रेस 26, बीजेपी 32, अन्य 9, कुल पदों की संख्या 67
धमतरी नगर निगम कांग्रेसी 18, भाजपा 17, अन्य 5, कुल पार्षदों की संख्या 40
रायपुर नगर निगम कांग्रेस पार्टी 34 बीजेपी 29 अन्य 7, कुल पार्षदों की संख्या 70