छत्तीसगढ़
निकाय चुनाव के चलते 3 दिन बंद रहेगा शराब ठेका, जानिए कब से कब तक है बंद
निकाय चुनाव के मद्देनजर इस सप्ताह तीन दिन शराब की दुकानें बंद रहेगी। जी हां तीन दिनों तक प्रदेश में शराब नहीं मिलेगी। कलेक्टर की तरफ से आदेश जारी किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन ने आदेश जारी भी कर दिया है।
आपको बता दें कि आदेश में 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक प्रदेश में शराब की दुकानें नहीं खुलेगी। इस सप्ताह शुक्रवार, शनिवार और रविवार को शराब नहीं मिलेगी, वहीं अगले सप्ताह मंगलवार को भी शराब की दुकानें बंद रहेगी।
गौरतलब है कि 24 दिसंबर को निकाय चुनाव का मतगणना होनी है जिसके चलते काउंटिंग के दिन भी शराब दुकान को बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। शराब दुकानों के साथ-साथ बार में भी शराब लोगों को नहीं मिलेगी। जाहिर है निकाय चुनाव की वजह से बंद दुकानों से इस वीकंड शराब के शौकिनों का जायका बिगड़ जायेगा।




