दोस्तों के साथ नाबालिग से किया था दुष्कर्म, गैंगरेप का आरोपी किशोर तिवारी SI बर्खास्त, जानें मामला

बलात्कारी उप निरीक्षक किशोर तिवारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। किशोरी तिवारी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी सब इंस्पेक्टर फरार चल रहा है। अभी तक वो पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।
Read Also – रेमडेसिविर इंजेक्शन का वितरण औषधि प्रशासन के जानकारी में लाए बिना न करें: सभी थोक औषधि विक्रेताओं को निर्देश
थाना कांकेर में पदस्थ उप निरीक्षक किशोर तिवारी के द्वारा दिनांक 29.03. 2021 को भानप्रतापपुर में एक नाबालिक युवती के साथ बलात्कार की घटना घटित किये जाने से थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्रमांक 96/2021 धारा 376 डी ) 506 भादवि 3 ( 2 ) (v) ST/SC ACT, 4,6 पास्को एक्ट प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। अपराध पंजीबद्ध उपरांत उप निरीक्षक (वन टाईम) किशोर तिवारी, थाना कांकेर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था।
Read Also – छत्तीसगढ़ में आज कुल 15084 मरीजों की पुष्टि, कोरोना वायरस संक्रमण से आहत लोग, कुल आज 215 मौतें
निलंबित उप निरीक्षक किशोर तिवारी, थाना कांकेर हाल रक्षित केन्द्र कांकेर के द्वारा की गई। संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप नियमानुसार दिनांक 26.04.2021 को निलंबित उप निरीक्षक किशोर तिवारी, थाना कांकेर हाल-रक्षित केन्द्र कांकेर को “विभागीय सेवा से पदच्युत ” (Dismissal from Service) किया गया है। संभवतः छत्तीसगढ़ में इस तरह का पहली घटना होगा, जिसमें ऐसे गंभीर प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध तत्काल विभागीय कड़ी कार्यवाही किया गया है।
Read Also – मजबूरी: एंबुलेंस नहीं मिली तो कार की छत पर पिता का शव बांधकर श्मशान घाट पहुंचा बेटा
अपराध क्रमांक 96/2021 धारा 376 डी) 506 भादवि, 3 ( 2 ) (v) ST/SC ACT, 4,6 पास्को एक्ट प्रकरण में उप निरीक्षक किशोर तिवारी, थाना कांकेर हाल रक्षित केन्द्र कांकेर की गिरफ्तारी हेतु पता तलाश की गई परंतु उप निरीक्षक घटना दिनांक से अपने कर्तव्य से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित होकर फरार है, जिन्हें गिरफ्तार करने हेतु पुलिस द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है, गिरफ्तार होते ही नियमानुसार (सेवा से बर्खास्त ) उप निरीक्षक (वन टाईम) किशोर तिवारी के विरूद्व कार्यवाही की जावेगी।