छत्तीसगढ़

आई.पी.एस. एसोशिएसन का वार्षिक चुनाव, अशोक जुनेजा ए.डी.जी.पी. अध्यक्ष बने

पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में आयोजित आई.पी.एस. कॉन्क्लेव में प्रति वर्ष के अनुसार आज आई.पी.एस. एसोशिएसन का वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) अशोक जुनेजा आई.पी.एस. एसोशिएसन के अध्यक्ष और पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज प्रदीप गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रतन लाल डांगी सचिव तथा सह सचिव डॉ. संजीव शुक्ला उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर, आरिफ शेख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर, नीतू कमल पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार तथा कोषाध्यक्ष पुलिस अधीक्षक एस.टी. एफ बघेरा (दुर्ग) डी श्रवण होंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button