सुनी जगह ले जाकर 5 बदमाशों ने गैंगरेप कर लूट ली आबरू, फिर छोड़ गए मरणासन्न हालत में
छत्तीसगढ़ में पांच लड़कों ने हास्टल से घर जा रही छा़त्रा के साथ न सिर्फ सामुहिक दुष्कर्म किया बल्की छात्रा को मरनासन्न हालत में मौके पर ही छोड़ दिया गया। दिल दहला देने वाली ये घटना बलरामपुर की है। घटना में शमिल पांचो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों में दो नाबालिग है और छात्रा के गांव के बताये जा रहे है। आरोपियों में कपिल, सुमन, नंदकिशोर है।
घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। पीडि़त छात्रा अपने सहेली के साथ राज में अंबिकापुर हॉस्टल से बस में सवार होकर घर लौट रही थी। बस से उतरने के बाद दोनों छात्रा लेने आये भाइयों के साथ घर जा रही थी, उस दौरान पांच नकाबपोश लड़के छात्राओं का रास्ता रोकने की कोशिश करने लगे। ये देख जब भाइयों ने इसका विरोध किया तो पांचो आरोपियों ने उनकी बेदम पिटाई कर दी और दोनो छात्राओं का अपहरण कर अपने साथ करौंधा थाना क्षेत्र हंसपुर जंगल ले गये।
यहां पर एक छात्रा अपने आप को आरोपियों के चंगुल से छुडाने में कामयाब हो गयी और वहां से भाग निकली। आरोपियों ने अपहरण कर लायी गयी अन्य छात्रा के साथ बारी बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान पीडि़ता ने एक आरोपी का चेहरा पहचान लिया था।
जिसके आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को घटना वाली रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक आरोपी को देर रात गिरफतार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की निशनदेही पर फरार चारों आरोपियों की गिरफ्तारी आज की गयी है।