छत्तीसगढ़
बाल बाल बचे पूर्व विधायक, ट्रक ने कार को मारी ठोकर, जमकर हंगामा
पूर्व विधायक के वाहन को ट्रक ने ठोकर मार दी. हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जमकर हंगामा हो गया. एमपी के पूर्व विधायक शिवराज शाह भाजपा कार्यालय में बैठक के बाद रायपुर आ रहे थे, गाडी में शाह की पत्नी भी सवार थी। शाह दंपति के साथ स्थानीय युवक सिहावा चौक पर उलझ गए।
जानकारी के मुताबिक युवकों ने एमपी के पूर्व विधायक शिवराज शाह और सिहावा की पूर्व विधायक पिंकी शाह के साथ जमकर बदसलूकी की है. पूर्व विधायकों के पीएसओ के साथ धक्का-मुक्की का भी आरोप सामने आया है. पूर्व विधायक दम्पति ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है. कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




