छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के वाहन को हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, बाल बाल बचे विधायक

जयकिशन साहू – धमतरी जिले से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आई है। कुरुद बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर के वाहन को हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी है। हादसे में बाल बाल बचे विधायक। वहीँ कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत भखारा में हाइवा ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के वाहन को ठोकर मारी दी है। फ़िलहाल हादसे में किसी की हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि विधायक अजय चंद्राकर लगभग 1:45 दोपहर भखारा में स्थानीय कार्यक्रम से लौट कर भखारा भाजपा कार्यालय के लिए आ रहे थे।

Related Articles

Back to top button