छत्तीसगढ़

जांच में अब तक 45 हजार क्विंटल से अधिक धान और 111 वाहन जब्त

राज्य के विभिन्न जिलों में अब तक सघन जांच कर दो दिन में धान का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर 111 वाहनों सहित 45 हजार 515 क्विंटल धान जब्त किया गया है। अवैध धान परिवहन के 544 प्रकरण बनाए गए है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पड़ोसी राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध धान परिवहन रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों में चाकचौबंद व्यवस्था कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश में जांच के दौरान अब तक कवर्धा जिले में सर्वाधिक 8 हजार 994 क्विंटल धान सहित 11 वाहन जब्त की गई है और अवैध धान परिवहन के 55 प्रकरण बनाए गए। इसी प्रकार महासमुंद जिले में पांच हजार 300 क्विंटल धान, कांकेर में एक हजार 476 क्विंटल धान, सुकमा में एक हजार 72 क्विंटल धान, बिलासपुर में एक हजार 761 क्विंटल धान, रायगढ़ चार हजार 270 क्विंटल धान, बालोद में एक हजार 628 क्विंटल धान, गरियाबंद में सात हजार 147 क्विंटल धान, बलरामपुर में दो हजार 264 क्विंटल धान, जशपुर में एक हजार 989 क्विंटल धान, कोरिया में एक हजार 914 क्विंटल धान और सरगुजा में तीन हजार 299 क्विंटल धान जब्त की गई है।

इसी प्रकार रायपुर जिले में एक हजार 319 क्विंटल धान, बलौदाबाजार में एक हजार 330 विक्वंटल धान, दुर्ग में 568 क्विंटल धान, मुंगेली में 672 क्विंटल धान तथा बीजापुर में 506 क्विंटल धान जब्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button