छत्तीसगढ़

छग में प्राकृतिक आपदा में हुई थी मौत, तीन परिवारों के लिए 12 लाख रूपए मंजूर

कोरिया जिले के कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में मृत के वारिस के लिए 12 लाख रूपए की राशि की मंजूरी प्रदान किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि विकासखंड बैकुण्ठपुर के ग्राम गढ़ेलपारा के ओमकार विश्वकर्मा की झुमका बांध में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस शकुन्तला विश्वकर्मा, ग्राम चारपारा की सपना कुमारी की कुआं में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस चन्द्रिका प्रसाद एवं ग्राम कोरिया कालरी के विजय सिंह की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस गंगा सिंह के लिए 4-4 लाख रूपए की राशि की मंजूरी दी हैं। उन्होंने इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button