छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा उपचुनाव – कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा लगभग जीती

दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा को जीत मिली है। देवती कर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी को हराया है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 17 वे राउंड की गिनती में देवती कर्मा 10 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहीं है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो जीत चुकी है। हालाकिं अभी 3 राउंड की गिनती शेष है।

मतगणना में शुरूवात से ही कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा आगे चल रहीं थी। दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए 23 सितंबर को वोट डाले गए थे। कुल 9 प्रत्याशी मैदान में थे। कांग्रेस की जीत के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने देवती कर्मा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता का प्रयोग कर चुनाव लड़ा।

उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा कलेक्टर ने कांग्रेस चुनाव संचालक के रूप में काम किया पूरे चुनाव में हमें रैली और प्रचार करने से रोका गया। ओजस्वी मंडावी ने पति की मौत के बाद मजबूती से चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमारी सीट हासिल की है , हम चित्रकोट में हराकर उनकी सीट हासिल करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button