महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर नागपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी डॉ. नितिन राऊत के समर्थन में प्रचार सभा को सम्बोधित किया। अपने संबोधन में सीएम बघेल ने कहा- नागपुर के प्रत्येक जन-जन में महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन की आहट झलक रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश ने ट्वीट कर कहा कि नागपुर उत्तर से प्रत्याशी डॉ. नितिन राउत जी के समर्थन में प्रचार सभा को संबोधित किया। देश की राजनीति अपने हिसाब से चलाने का दंभ भरने वाले संगठन का मुख्यालय जिस शहर में है, प्रदेश और देश में उनकी सरकार होने के बावजूद भी नागपुर खराब कानून व्यवस्था, टूटी सड़कों के कारण कराह रहा है।