डॉ रमन ने फिर सरकार पर बोला हमला – सुपेबेडा में किडनी की बीमारी से मौतों पर सरकार पर किया कटाक्ष
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सत्तासीन कांग्रेस सरकार पर फिर जमकर हमला बोला है। इस बार डॉ रमन ने सुपेबेडा में किडनी की बीमारी से मौतों पर सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार किडनी का इलाज नही करा सकती तो काहे को सरकार चला रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन ने कहा कि अब यह 11 महीने की सरकार हो गई है तो अब कुछ काम करना चाहिए सिर्फ आरोप लगाते लगाते बाकी का समय भी काट देंगे तो क्या हल निकलेगा, उन्होंने कहा कि आज तक सुपेबेडा मे जाके सिर्फ आने का काम ही हुआ है बस, मौते लगातार हो रही है, अब पुरानी सरकार की तरफ देखना बंद करें, सरकार के लिए 11 महीना कम नही होता।
तो वहीं चित्रकूट चुनाव प्रचार पर डॉ रमन सिंह ने कहा कि भाजपा के सभी ने चित्रकोट में जाकर प्रचार किया है और मुझे करीब 10 स्थानों पर जाने का मौका मिला है वहां युवको में अद्भुत उत्साह है जिससे एक वातावरण का निर्माण हो चुका है, उम्मीद है कि मतदान अच्छा होगा और भाजपा के प्रत्याशी लछुराम जी जीतेंगे।




