विपक्ष की तंज पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया पलटवार, कहा राज्य और केंद्र भाजपा की सरकार फिर भी मणिपुर में हिंसा की घटना क्यों ?

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दुर्ग ग्रामीण के उतई में कांग्रेस के बूथ चलो अभियान में शामिल हुए। जहां उन्होंने टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर विपक्ष द्वारा तंज कसे जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सिंहदेव के उपमुख्यमंत्री बनने से भाजपा और विपक्ष को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। आखिर उन्हें क्यों तकलीफ हो रही है। छत्तीसगढ़ ने इतिहास गढ़ा है। इस दौरान मीडिया से चर्चा में हिंसाग्रसित मणिपुर के दौरे के दौरान राहुल गांधी को रोके जाने पर कहा कि यह उचित नहीं है। राहुल गांधी नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना चाहते हैं। राहुल गांधी से भला क्या खतरा है।
read also – स्कूल में जलभराव की खबर प्रकाशित होते ही कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल हुई स्कूल परिसर और क्लास रूम की मरम्मत
इस मामले में प्रधानमंत्री अब तक क्यों चुप हैं? मणिपुर में शांति हो हम सब यही चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर में तो डबल इंजन की सरकार है। राज्य और केंद्र भाजपा की सरकार है, फिर भी मणिपुर में हिंसा की घटनाएं क्यों नहीं रुक रही है। मणिपुर की सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए।
राहुल गांधी का यही प्रयास है, ऐसे में उन्हें रोकना समझ से परे हैं।
हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए, और मणिपुर में ही होनी चाहिए. राहुल गांधी ही हैं। जिनसे प्रधानमंत्री डरते हैं. कांग्रेस के चुनावी अभियान को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संभाग से लेकर विधानसभा और बूथ पर कार्यक्रम जारी है. कार्यकर्ता उत्साहित हैं, 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी. दिल्ली की बैठक और मल्लिकार्जुन खड़गे के ट्वीट पर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार के काम-काज की तारीफ की है. ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ के नारे को हमने साकार किया है।




