Exclusive- 3 दिनों तक शहर के नाली में युवक की सड़ती रही लाश, न पुलिस न जनता, सब थे बेखबर, ऐसे पता चला
मुंगेली बाईपास के गड्ढे पर नाली में युवक का तैरता हुआ लाश देखकर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों ने तत्काल 112 को इस घटना की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो मृतक की पहचान नीतीश साहू के तौर पर हुई जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज थी।
ज्ञात हो कि परिजनों ने युवक की लापता की शिकायत सोमवार को सिविल लाइन थाने में दर्ज करा दी थी, मिली जानकारी के अनुसार 19- 20 अक्टूबर की रात मुंगेली रोड बाईपास के गड्ढे के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर तखत को तोड़ते हुए नाली में जा गिरी थी। दुर्घटना में घायल हुवे युवक दुष्यंत साहू को पहले परिजनों ने तोरवा स्थित स्वास्तिक हॉस्पिटल और फिर रायपुर में हरिहर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां अब भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गौरतलब है कि उक्त घटना में घायल दुष्यंत का पता तो चल गया था लेकिन उसके साथ उसका दोस्त नीतिश साहू पिता हरीश साहू लापता हो गया था। पुलिस को इसकी जानकारी सोमवार को ही नीतीश साहू के पिता हरीश साहू ने उसके दोस्त प्रियांशु के साथ सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दे दी थी।
थाने में पिता ने बताया था कि उसका बेटा दुष्यंत के साथ ही उसलापुर रेलवे स्टेशन जाने की बात कहकर निकला था लेकिन घटना के बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है।सिविल लाइन पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज तो किया लेकिन घटनास्थल का मुआयना करना जरूरी नहीं समझा।
मंगलवार को जब फल फ्रूट का ठेला लगाने वाला एक व्यक्ति ने 112 में फोन कर दोपहर को सूचना दी कि नाली में एक लाश तैर रही है तो सूचना पर 112 व सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही पंचनामा कार्रवाई के दौरान मृतक की पहचान लापता नीतीश साहू के रूप में ही हुई। इस मामले में पुलिस की लापरवाही साफ साफ नजर आई।



