जल्द ही होगी दोनों पूर्व मुख्यमंत्री पर बड़ी कार्रवाई, पीसीसी अध्यक्ष मरकाम का बड़ा बयान
भूपेश बघेल सरकार ने राज्य के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। मंगलवार को चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जगदलपुर में एक प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों के सामने यह बयान दिया है।
पत्रकारों से चर्चा में पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार में फंसे दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी चल रही हैं। बता दें कि चित्रकोट उपचुनाव में प्रचार प्रसार के लिए आये मोहन मरकाम ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जैसे-जैसे कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ रही है, दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की बैचेनी बढ़ती जा रही है।
उन्होंने कहा कि दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों पर चाहे नान घोटाला हो या टेंडर घोटाला सभी मामलों की जांच जारी है। भाजपा नेता कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। दोनों ही मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल के दौरान जितने भी भ्रष्टाचार हुए हैं, उनकी जांच की जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा जांच जिस तेजी से आगे बढ़ रही है, उससे आने वाले दिनों में दोनों ही पूर्व मुख्यमंत्री आने वाले समय में सलाखों के पीछे जा सकते हैं।
वहीं बीजेपी की तरफ से भी चित्रकोट उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे पूर्व मंत्री अजय चंन्द्राकर ने कांग्रेस पर आरोप लगाए थे। अजय चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार काम करने में पूरी तरह विफल है। यहां तबादलों का उद्योग चल रहा है।
बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयां पर कहा कि कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं पर एफआईआर दर्ज है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, भूपेश बघेल समेत तमाम बड़े नेता जमानत पर बाहर हैं। वहीं मरकाम के बयान पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि जिस पार्टी के बड़े नेता जमानत पर हैं।