छत्तीसगढ़

इलाके का पानी ठीक नहीं, लोगो को सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश रही हमारी सरकार, सुपेबेड़ा पर बोले स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज सुपेबेड़ा की बीमारी के संबंध में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि सुपेबेड़ा में जल की स्थिति ठीक नहीं है, डाईविटीस की वजह से किडनी पर असर पड़ रहा है, रीनल किडनी के डिस्फनक्शनल की वजह से मौतें हो रही हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सुविधा उपलब्ध कराना और बीमारी को दूर करना हमारा मकसद है, जिसे लेकर हम काम कर रहे हैं। सिंहदेव ने कहा कि सुपेबेड़ा सामान्य से ज्यादा प्रभावित क्षेत्र में है, दो मोबाइल यूनिट, डायलिसिस की व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

मंत्री ने कहा कि ऐसी शिकायतें भी आई हैं कि दवाइयों के इंफेक्शन, ओड़ीसा से आ रही यूरिया वाली शराब और खानपान को लेकर भी पड़ताल की जा रही है। लोगों के किडनी की बीमारी से पीड़ित होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button