गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई… |

रायगढ़। CG Crime जिले के लैलूंगा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग रास्तों से गांजा लाने की सूचना पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक बुलेट वाहन में सवार युवक को 5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं एक कार में सवार महिला, पुरूष के पास से 40 किलो गांजा जब्त किया है।
Read More- CG Accident : ट्रक ने चालक-परिचालक को रौंदा, गई जान, जांच में जुटी पुलिस…
बता दें कि चेकिंग के दौरान रात्रि करीब साढ़े 9 बजे कांशीराम चौक के पास जूटमिल पुलिस द्वारा उड़ीसा की ओर से बुलेट वाहन क्रमांक सीजी 13 एएच 2071 पर एक व्यक्ति को बैग लटकाए आते हुए पकड़ा गया। जिसके बैग की तलाशी लेने पर एक बड़ा पैकेट में करीब 5 किलो गांजा रखा हुआ पाया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विकास भाकल 24 वर्ष निवासी भाकरोड थाना खीवसर जिला नागौर बताया। वहीं दूसरे माामले में रात करीब साढ़े 10 बजे सर्किट हाऊस रोड़ दीनदयाल कालोनी के पास स्लेटी रंग के कार में सवार एक महिला और एक पुरुष को रूकवाकर चेकिंग के संबंध में जानकारी दिया गया ।
कार में सवार महिला पुलिस को देखते ही हडबड़ाने लगी, वो स्वयं का स्वास्थ्य खराब होने का बहाना बनाकर तलाशी के लिए आनाकानी कर रही थी। जिस पर पुलिस टीम को और संदेह हुआ और टीम द्वारा तलाशी लेने पर वाहन के डिक्की में टेप से लिपटा हुआ 8 पैकेट संदिग्ध पदार्थ रखा हुआ पाया गया, जिसके गांजा होने की पुष्टि हुई। जिसका वजन कराने पर कुल 40 किलो पाया गया। पूछताछ पर वाहन चालक मनीष जाट 23 वर्ष निवासी फिरोज थाना मुंडवा जिला नागौर राजस्थान तथा कार में बैठी महिला अपना नाम सुनीता छाबा 44 वर्ष निवासी गोरखा भगवानपुर थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ बताये।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल का एनालिसिस करने पर आरोपी महिला सुनीता छाबा के अन्य गांजा तस्करों के साथ लगातार संपर्क कर जानकारी शेयर करने का पता चला और यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी महिला विगत कई महीनों से गांजा तस्करी के कार्य में लिप्त है। जिसके द्वारा चोरी छिपे गांजा, डोडा चूरा बेचने की जानकारी मुखबिर द्वारा बताया गया है। आरोपिया के पति ओमप्रकाश छाबा को पिछले मार्च महीने में पिकअप में गांजा तस्करी करते समय बालांगीर, ओड़िसा पुलिस द्वारा पकड़ा गया जो वर्तमान में बालांगीर जेल में बंद है । आरोपिया सुनीता छाबा उसके पति के जेल जाने के बाद अपने रिश्तेदार मनीष को गांजा तस्करी करने रायगढ़ बुलायी। मनीष अपने गांव से विकाश भाकल के साथ रायगढ़ आकर आरोपिया सुनीता छाबा के साथ मिलकर गांजा तस्करी में लगे हुए थे।




