क्यों मनाया जाता है आज मदर्स डे, क्या है इसके पीछे वजह, जानिए यहां
पूरे विश्व में आज यानी 10 मई को ‘मदर्स डे’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मां की निःस्वार्थ सेवा और प्यार के बदले उन्हें सम्मान और धन्यवाद देने के लिए लोगों को जागरूक करना है। इसकी शुरुआत को लेकर विशेषज्ञ कई तरह की मान्यता बताते है। यह कई देशों में अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता है। आपको बता दें कि भारत में इसे अमेरिका की तर्ज पर मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।
आज के दिन दुनियाभर के दर्जनों देशों में एक साथ ‘मदर्स डे’ मनाया जाता है। पहले इसकी तिथि को लेकर मतभेद थे। यह बोलीविया में 27 मई को मनाया जाता है। इसकी पीछे 27 मई, 1812 की क्रांति का होना बताया गया है, जिसमें स्पेन की सेना ने बॉलीविन महिलाओं की नृसंश हत्या कर दी थी, जो आजादी के लिए लड़ रही थीं।
उस दिन से आज 10 मई के दिन महिलाओं के सम्मान में 27 मई को ‘मदर्स डे’ मनाया जाता है। वहीं, ग्रीस के लोग अपनी मां के प्रति स्नेह और सम्मान के लिए इस पर्व को हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाते हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने 9 मई 1914 को एक कानून पारित किया, जिसमें मई महीने के दूसरे रविवार को ‘मदर्स डे’ मनाने की बात की गई थी। उस समय से हर साल ‘मदर्स डे’ मनाया जाता है।
इसके साथ ही भारत और कनाडा में भी अमेरिका की तर्ज पर ‘मदर्स डे’ मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। यूरोप के कई देशों में इसे मदरिंग डे के रूप में मनाया जाता है।



