छत्तीसगढ़
इसने दी थी बस्तर की महिला अफसर को जान से मारने की धमकी, मुंबई से गिरफ्तार
बस्तर जिले में महिला अफसर समेत दो डिप्टी कलेक्टरों के मोबाइल पर कॉल कर अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में बोधघाट पुलिस ने एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने डिप्टी कलेक्टर को जान से मारने की धमकी किस वजह से दी, इस बारे में आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में बोधघाट थाना प्रभारी सुरेंद्र बघेल ने मीडिया को बताया कि आरोपी का नाम मनीष तिवारी है जो उत्तर प्रदेश के अजयपुर भदोही का रहने वाला है।
बीते 21 नवंबर को जिला प्रशासन के दो डिप्टी कलेक्टर माधुरी सोम और गोकुलराम रावटे के फोन पर युवक ने अश्लील गाली गलौज करते हुवे जान से मारने की धमकी दी थी और टेक्स्ट मैसेज किया था।
अधिकारियों की शिकायत पर थाना बोधघाट में साइबर एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।




