छत्तीसगढ़

2 मासूमों की पानी भरे गड्ढे में गिरने से मौत, लापरवाही बनी बच्चों के लिए काल

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पानी से भरे गड्ढे में गिरकर 2 मासूमों की मौत हो गई। बता दें कि गड्ढा सड़क निर्माण के लिए खोदा गया है। घटना के बाद भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला अस्पताल आरएनटी पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

पूरी घटना सिटी कोतवाली अंतर्गत बड़ेबंजोड़ा गांव की है। जानकारी के मुताबिक 2 साल के बच्चे और 3 साल की बच्ची खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिर गये थे। गड्ढे में गिरने से दो मासूम काल के गाल में समा गए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button