छत्तीसगढ़
सादगी से मनाया जाएगा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 23 अगस्त को जन्मदिन के कार्यक्रम सादगीपूर्ण रहेंगे। हाल ही में मुख्यमंत्री श्री बघेल की माताजी के निधन के कारण उनके जन्मदिन पर किसी भी प्रकार के बडे़ कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जन्मदिन पर राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास पर सादगीपूर्ण तरीके से लोगों से मुलाकात करेंगे।