छत्तीसगढ़
राज्य में निगम मंडल में पहली नियुक्ति, वक़्फ़ बोर्ड में सदस्य होंगे सलाम रिज़वी
एक लम्बे इंतजार के बाद निगम मंडल में पहली नियुक्ति कर दी गई है। आज जारी आदेश में वक़्फ़ बोर्ड में मोहम्मद अशरफी पहले सदस्य थे अब सलाम रिजवी को वक्फ बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड से मोहम्मद सलीम अशरफी का त्याग पत्र स्वीकार कर लिया गया है। वे काफी अरसे से वक़्फ़ बोर्ड में थे। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद से ही निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर चर्चा जोरों पर थी।

विधानसभा चुनाव के ठीक बाद लोकसभा चुनाव था जिसके चलते निगम मंडलों में नियुक्ति नहीं की गई थी। अब निगम मंडलों में नियुक्ति शुरू हो चुकी है जिसमें पहली नियुक्ति राज्य वक़्फ़ बोर्ड में की गई।