छत्तीसगढ़
जो सत्ता में होंगे वह संगठन में नहीं होंगे, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का बड़ा बयान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कल रात को दिल्ली से लौटने के बाद बस्तर में होने वाले विधानसभा उप चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बस्तर में होने वाले उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक महीने पहले ही अपने प्रभारी नियुक्त कर लिए हैं।
बस्तर के स्थानीय नेता ही उपचुनाव की रणनीति बनाएंगे। मोहन मरकाम ने कहा कांग्रेस में संगठन का चुनाव तरीका बदला है। पीसीसी चीफ ने कहा दिल्ली में पिछले दो दिन से लगातार बैठकें चल रही है। दो दौर की बैठक भी हो गई है।
उन्होंने कहा कि हम प्रदेश और जिला कार्यकारिणी का नाम एक साथ घोषित करेंगे। जो सत्ता में होगा, वह संगठन में नहीं होगा। हमारी कोशिश है कि एक साथ दोनों सूची जारी करें।