छत्तीसगढ़

आबकारी उप निरीक्षक के पद पर पदस्थापना आदेश जारी, इन्हें मिली पोस्टिंग

आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2017 के चयनित कुल 17 उम्मदीवारों को आबकारी उप निरीक्षक (कार्यपालिक) के पद पर पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इन उप निरीक्षकों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्त किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार महेश राठौर को जांजगीर-चांपा, नागेश राज श्रीवास्तव कबीरधाम, कैशल किशोर सोनी महासमुंद, श्री विजयन्त तिवारी धमतरी, अरविन्द कुमार नारायणपुर, दीपमाला नागदेव मुंगेली, प्रकाश कुमार देशमुख बेमेतरा, शिखा आहूजा एवं मनराखन नेताम दुर्ग, उम्मी रूमा कोरबा, नीलम स्वर्णकार बालोद, लक्ष्मीन कहार सरगुजा, उमेश कुुमार लहरी बलौदाबाजार, शशांक शांडिल्य कांकेर, शिवेन्द्र सिंह जगदलपुर, शिव शंकर बीजापुर, विजीता रानू भगत कोरिया जिले में पदस्थ किए गए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button