inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद – दो बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में एक की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – पोंड के पास दो मोटरसाइकिल की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी जिसमे एक की मौत मौके पर ही हो गई वहीं तीन गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है 108 एम्बुलेंस के जरिये घायलों को रेफर किया गया है। बता दें कि पल्सर और एच अफ़ डीलक्स के बीच गरियाबंद पोंड के पास दो मोटर सायकिल के आमने सामने की भिड़ंत में एक 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वंही सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।

बताया जा रहा है कि दोनों ही बाइक में तेज़ रफ़्तार से टक्कर हुई जिसमे मोटरसाइकिल पर सवार लोग छिटक कर गिरे। सूचना के बाद मौके पर पहुची 108 ने तीनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुची जंहा प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एक घायल कमल से करीब 51 हजार रुपये मिले थे जिसे उनके परिवार को 108 के इएमटी ने रौशन ध्रुव ने मरीज के पास से मिली राशि को लौटा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीरबल,जांगड़े की माता घनेश्वरी जांगड़े , कमल हल्बा , निवासी ग्राम मुहेरा मगरलोड से अपने घर जा रहे थे जिनकी पोड़ के पास दुर्घटना हो गया जिसमें मृतक नरेश ध्रुव ,पिता डोंगर ध्रुव ग्राम पोखरा के बताए जा रहे हैं यह घटना थाना राजिम से आमने सामने से टक्कर होने की खबर आ रही है

Related Articles

Back to top button