inh24छत्तीसगढ़

25 प्रतिशत बारदाना देने की बाध्यता से भड़के किसान जमकर की नारेबाजी पलारी कोदवा ससहा समिति का मामला

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार : तहसील पलारी अन्तर्गत कोदवा ससहा धान खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुचे किसानों ने बारदाना की 25 से 50 प्रतिशत देने पर ही खरीदी होने की बात पर हंगामा कर दिया किसान 100 प्रतिशत बारदाना देने पर ही धान बेचने की मांग को लेकर नारे बाजी करने लगे जिससे समिति के कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद सहकारी समिति जिला बलोदा बाजार के सहायक उप पंजीयक उमेश गुप्ता समेत तहसीलदार पुलिस विभाग अधिकारी, पलारी नोडल अधिकारी,सीईओ सहकारिता आर के मेहर समेत अन्य प्रमुख अधिकारी किसानों को मनाने पहुचे अधिकारियों के समझाने बुझाने पर छोटे किसानों से 10 एवं बड़े किसानों से 20 प्रतिसत बारदाना देने पर सहमति बनी । बता की सहकारी समिति के माध्यम से धान खरीदी केंद्र ससहा में धान खरीदी की जा रही है। आज समिति में सिर्फ नए बारदाने से धान खरीदी की गई पुराने बारदाने मंडियों में अभी नही आये है। फड़ प्रभारी ने बताया कि एक दो दिन में बारदाने आ जाएंगे।तब 50-50के रेशो में किसानों से धान खरीदी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button