inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – सिर्फ इतनी से बात पर बाप ने सगी नाबालिग बेटी को उतारा मौत के घाट, बड़ी बहन और मां भी थे शामिल,

रायगढ़ – लैलूंगा के तोलमा में हुए नाबालिग बालिका की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली गई है। बेरहम पिता ने बालिका के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या किया था। पत्नी और बेटी की घटना में संलिप्तता पाई गई। परिवार 07 दिन बाद थाने में बालिका का गुम रिपोर्ट दर्ज कराने आया था। दो सप्ताह से लगतार जांच में पुलिस लगी रही। माता-पिता व बड़ी बहन को गिरफ्तार किया गया है।

कल दिनांक 22.04.2021 को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह धरमजयगढ़ व लैलूंगा के दौरे पर थे, इस दौरान थाना लैलूंगा के आकस्मिक निरीक्षण पर तोलमा में नाबालिग की हत्या मामले की जांच पड़ताल की प्रगति देखे और जांच में लगी टीम को संदेहियों से पूछताछ के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये । निर्देशों के पालन में आज हत्याकांड में शामिल बालिका के माता-पिता व बड़ी बहन को लैलूंगा पुलिस गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक दिनांक 31.03.2021 को ग्राम तोलमा निवासी जगदीश टोप्पो पिता भाकूराम टोप्पो उम्र 50 वर्ष थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.03.2021 के शाम करीब 5:00 बजे इसकी छोटी लड़की आईलिन टोप्पो (15 वर्ष) से बड़ी बेटी अल्का टोप्पो (20 वर्ष) मोबाईल मांगी, आईलिन मोबाइल नहीं दी तो अल्का जाकर पिता जगदीश से शिकायत की, इसी बात से नाराज होकर आईलिन घर से कहीं चली गई है, रिपोर्टकर्ता जगदीश टोप्पो के रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में आईलिन टोप्पो के गुम इंसान तथा अपराध क्रमांक 106/2021 धारा 363 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

बालिका की पतासाजी दौरान दिनांक 02.042021 को ग्राम तोलमा के पास जसमन नाला के पास एक बालिका का शव मिला। शव के पास एक स्वेटर तथा काले रंग का लेगिज पड़ा हुआ था, शव की शिनाख्त आईलिन टोप्पो के रूप में हुई । घटना के संबंध में मर्ग क्रमांक 35/2021 धारा 174 CrPC कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर प्रकरण में धारा 302 भादवि जोड़ी जाकर विवेचना टीम अज्ञात आरोपी की पतासाजी में लग गई । महत्वपूर्ण गवाह बताया कि मृतिका की बड़ी बहन अल्का से उसकी अच्छी जान पहचान है । उसे अल्का से यह बात पता चला कि आईलिन (मृतिका) का पिता जगदीश टोप्पो ही गुस्से में आकर उसे मारा तो उसकी मौत हो गई , जिसके बाद पुलिस टीम जगदीश टोप्पो को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ किया गया, तब आरोपी जगदीश टोप्पो अपनी बेटी की हत्या करना कबूल किया तथा हत्या को छिपाने में उसकी पत्नी व बेटी द्वारा सहयोग करना बताया है तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विवेचना में पाया गया कि दिनांक 23.03.2021 को आईलिन शादी घर से नाच के आई और बोरिंग में नहाकर लगभग शाम 5:00 बजे घर में अपने पलंग में किताब रखकर मोबाईल से किसी लड़के से बात की, तब बड़ी लड़की अल्का अपने पिता जगदीश को बताई कि आईलिन पढ़ाई नहीं करती है और किसी ना किसी से मोबाईल पर बातें करते रहती है।

Related Articles

Back to top button