
दुर्ग। वरिष्ठ पार्षद और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुभद्रा सिंह ने पार्षद पद से इस्तीफे की पेशकश की है। बताया जा रहा है कि, सभापति और महापौर प्रत्याशी में नाम नहीं आने से नाराज हैं। सीएम भूपेश बघेल को भी शिकायत कर सकती हैं
आपको बता दें कि भिलाई नगर निगम में मेयर-सभापति का आज चुनाव होगा। 70 पार्षद मिलकर मेयर और सभापति का चुनाव करेंगे। कांग्रेस के 37 BJP के 24, अन्य 9 पार्षद आज मतदान करेंगे। 10.30 बजे सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण भी होगा। 11 बजे मेयर सभापति के लिए नामांकन जमा किया जाएगा। नामांकन जांच दावा आपत्ति के बाद होगा। इसके बाद 12 बजे तक मतदान शुरू होगा।