रायपुर। प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर राजधानी रायपुर हॉटस्पॉट बनते नजर लगी है।
इसी बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आई है कि राजधानी रायपुर में 40 नए कोरोना मामलो की पुष्टि हुई है। बता दे कि 40 मरीजों में सबसे ज्यादा बिरागांव इलाके से संक्रमित पाए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज कुल 59 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से राजधानी रायपुर से 40, बीजापुर-3, नारायणपुर-6, कांकेर-8 और दुर्ग से 2 नए मामलो की पुष्टि हुई है।
प्रदेश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3364 हो गया है। इनमें से 2644 स्वस्थ हो गये हैं और 14 की मौत हो चुकी है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 704 हो गई है।