Breaking Newsछत्तीसगढ़

गरियाबंद – मुख्यमंत्री के पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झुमा झटकी

मैनपुर में ब्लाक कांग्रेस द्वारा रैली निकाल कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी पुतला दहन

गिरीश गुप्ता गरियाबंद:- कांग्रेस द्वारा शांतिपूर्ण आन्दोलन के दौरान भाजपा के इसारे पर लाठीजार्च के विरोध में आज गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस मैनपुर द्वारा शाम 5 बजे हमर मैनपुर चौक से भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैण्ड मैनपुर में छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पुतला दहन किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतला दहन को लेकर जमकर झुमाझटकी हुई बारिश के बावजूद कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर दिया और जमकर नारेबाजी करने लगे।

इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा भाजपा सरकार डरी हुई है और कांग्रेस कार्यकर्ता जो शांतीपूर्ण आन्दोलन कर रहे थे उन पर भाजपा के इशारे पर लाठी चार्ज किया गया है पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है लगातार अपराधिक घटनाए बढ़ गई भाजपा सरकार कानून व्यवस्था को नही सम्भाल पा रही है और बेवजह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को परेशान किया जा रहा है दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही किया जा रहा है जिसका हम विरोध करते है।

ब्लाक कांग्रेस सचिव गैदु यादव ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा से नही डरने वाली है हमारे नेता कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को गिरफतार किया गया है लगातार कांग्रेस कार्यकताओं को परेशान किया जा रहा है श्री यादव ने कहा आज कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया है। हमारा आन्दोलन आगे भी जारी रहेगा।

आदिवासी कांग्रेस के गरियाबंद जिला अध्यक्ष खेदु नेगी ने कहा भाजपा सरकार आठ महिने में ही प्रदेश को नही सम्भाल पा रही है भाजपाई दृष्टीदोष का शिकार हो गए है उन्हे आम आदमी की परेशानी दिखाई नही पड़ रही है सत्ता के मद में भाजपाई जन सरोकार को भूल बैठे है प्रदेश में लगातार हत्या,बलत्कार,छेड़-छाड़ अपहरण की घटना बढ़ रही है अन्तराज्यीय गैंग स्टार राज्य में पैर पसार रहे है भाजपा सरकार मुखदर्शक बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button