Breaking News

गरियाबंद – जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, शराब के नशे में अस्पताल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार – cgtop36.com


गरियाबंद जिला अस्पताल में पदस्थ डा. महावीर अग्रवाल का एक वीडियो इन दिनों तेजी से इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डा. महावीर प्रसाद शराब के नशे में अस्पताल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो तीन से चार महीने पुराना है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद डा. महावीर प्रसाद अग्रवाल को सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डा. जीएल टंडन ने नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

वहीँ गरियाबंद से सटे रायपुर मार्ग स्थित इंडियन आयल के पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। आमने-सामने हुई इस भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार शाम छह बजे की बताई जा रही है। राजिम निवासी लोकेश सोनकर, डाकेश्वर सोनकर और पुनीत राम तीनों बाइक पर सवार होकर गरियाबंद से राजिम की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान सामने से दूसरी बाइक पर तामेश कुमार व हेमलाल गरियाबंद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास भिड़ंत हो गई गई। इसमें पुनीत सोनकर के छोड़कर बाकी चार युवकों गंभीर रूप चोट लगी है। घायलों को राहगीरो और पुलिस द्वारा तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया





Related Articles

Back to top button